बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में मिशन-2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी से संभावित दावेदार एवं समाजसेवी डॉ. वीरेश कुमार सिंह ने क्षेत्र में अपना जनसंपर्क और सेवा अभियान तेज कर दिया है। चुनाव नजदीक आते देख उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद शुरू कर दिया है।
इसी क्रम में पार्थ हॉस्पिटल, चंदौसी के सौजन्य से 30 जून (मंगलवार) को बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और आवश्यक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
पार्थ हॉस्पिटल के संचालक डॉ. वीरेश कुमार सिंह ने बताया कि जनसेवा के उद्देश्य से पूरे विधानसभा क्षेत्र में 100 निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


























