बिल्सी (बदायूं)। नगर के मोहल्ला नंबर-6 स्थित साईं विहार कॉलोनी में आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाए जाने की सूचना पर सोमवार को कॉलोनीवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने टावर लगाने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे कॉलोनीवासियों का कहना था कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाए जाने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उनका आरोप है कि आबादी क्षेत्र में टावर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।

कॉलोनीवासियों ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी बिल्सी को शिकायत देने के साथ ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए आबादी के बीच प्रस्तावित मोबाइल टावर की स्थापना पर तत्काल रोक लगाई जाए।

प्रदर्शन के दौरान राघव सिंह, सुमित गोस्वामी, निपुण वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here