





बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल बदायूं में कला कौशल प्रदर्शन के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनकी रचनात्मकता को निखारना रहा।
प्रतियोगिता के प्रथम चरण में प्री-प्राइमरी, नर्सरी एवं केजी के नन्हे विद्यार्थियों के लिए फ्रूट चाट पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आनंद के साथ सीखने का अनुभव प्राप्त किया।
इसके बाद कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए बुकमार्क मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें अमायरा गुप्ता (कक्षा 3 सनफ्लावर) ने प्रथम, अंश (कक्षा 5 लोटस) ने द्वितीय तथा अभिषी (कक्षा 5 पियोनी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में आन्या गुप्ता (कक्षा 7 कॉसमॉस) ने प्रथम, कृतिका सारस्वत (कक्षा 6 हिबिस्कस) ने द्वितीय तथा गीता अरोड़ा (कक्षा 6 हिबिस्कस) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं कक्षा 9 से 11 के लिए आयोजित जर्नल कवर मेकिंग प्रतियोगिता में दक्ष मिश्रा (कक्षा 9 क्राउन) ने प्रथम, तमन्ना (कक्षा 11) ने द्वितीय तथा अनुकृति (कक्षा 9 क्राउन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस पूरे कला कौशल प्रदर्शन ने विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मक क्षमता दिखाने का बेहतरीन अवसर दिया। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।


























