
बदायूं में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस-आयोजित की गई कॉन्फ्रेंस मे विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने आने वाले दिनों मे जिले मे संगठन द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों जैसे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सम्मान मे बंदे मातरम सप्ताह कार्यक्रम, त्रिशूल दीक्षा अभियान, एवं रक्तदान शिविर को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
13 नवंबर को जिला अस्पताल में बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर
विश्व हिन्दू परिषद के जिलामंत्री उज्जवल गुप्ता ने बताया कि मुलायम सिंह सरकार के दौरान अयोध्या मे हुए गोली कांड मे मारे गए कारसेवकों की याद मे हर साल होने वाले रक़्तदान कार्यक्रम के तहत बदायूं मे 13 नबंबर को जिला अस्पताल मे रक़्तदान शिवर आयोजित किया जायेगा जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता भाग लेंगे,उन्होंने कहा-“कोई भी बेसहारा या असहाय व्यक्ति रक्त के अभाव में जान न गंवाए। इसलिए 13 नवंबर, गुरुवार को जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।”
बदायूं मे शीघ्र होगा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम
बजरंग दल के जिला संयोजक हरिओम पाठक ने जानकारी देते बताया कि बजरंगदल शीघ्र ही बदायूं मे त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है जिसमें संगठन के केंद्रीय पदाधिकारियों को भी आंमत्रित किया जायेगा शीघ्र ही कार्यक्रम की तिथि की जानकारी दी जाएगी, श्री पाठक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन के मंच पर आकर त्रिशूल दीक्षा लेकर राष्ट्र एवं समाज के सुरक्षा के प्रहरी बने।
वंदे मातरम् सप्ताह का खाका पेश
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री उज्ज्वल गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संगठन शीघ्र ही “वंदे मातरम् समारोह सप्ताह” आयोजित करेगा जिसमें सभी भारतीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारीयों को आमंत्रित किया जायेगा।उक्त आयोजन शहर के प्रमुख चौक चौराहे शास्त्री चौक, सुभाष चौक, भगतसिंह चौराहा, परशुराम चौक, महाराणा प्रताप चौक एवं भामाशाह चौक पर आयोजित होंगे,,उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ संगठन का नहीं, बल्कि हर भारतीय का राष्ट्रगौरव गीत उत्सव है।
कार्यकर्ताओं ने लगाए वंदे मातरम् के उद्घोष
संगठन पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किए जाने के बाद प्रेसकॉन्फ्रेंस कक्ष में त्रिशूल के साथ वंदे मातरम् और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए।


























