





दिल्ली।सोमवार शाम एक भयावह धमाके से कांप उठी। शाम लगभग 6:30 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर–1 के बाहर खड़ी एक हुंडई I-20 कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई कारों में भी आग लग गई और दुकानों के शीशे चकनाचूर हो गए।
यह इलाका देश का अति-संवेदनशील (High Security Zone) है, ऐसे में धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया।
अब तक की स्थिति – 10 की मौत, 24 घायल
- अब तक 10 लोगों की मृत्यु की पुष्टि
- 24 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल, सभी को LNJP अस्पताल भर्ती कराया गया
- कई पैदल यात्री व दुकानदार भी चपेट में आए
- आसपास की कई कारें, दुकानें एवं वीरान जैन मंदिर को नुकसान
गृह मंत्री अमित शाह ने LNJP अस्पताल और मौके का किआ मुआयना,
धमाके के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह: LNJP अस्पताल पहुंचे जहाँ वो घायलों से मिले इस दौरान उन्होंने दिल्ली CP, स्पेशल ब्रांच, NIA और NSG अधिकारियों के साथ बैठक की जिसके बाद वो घटना स्थल के लिए रवाना हुए,,
अमित शाह ने कहा—
“I-20 कार में विस्फोट हुआ है। सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है। 10 मिनट के भीतर हमारी टीमें मौके पर थीं। NIA, NSG और FSL संयुक्त जांच कर रही हैं। किसी भी निष्कर्ष को जनता के सामने लाया जाएगा।”
विस्फोट के तुरंत बाद दिल्ली सहित 7 राज्यों में अलर्ट
- दिल्ली–NCR पूरी तरह हाई अलर्ट
- उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल में सुरक्षा कड़ी
- यूपी CM योगी ने पुलिस को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा
- सीमाओं पर चेकिंग तेज
- मेट्रो स्टेशनों पर डॉग स्क्वॉयड और बम डिस्पोजल टीम तैनात
लाजपत राय मार्केट और जैन मंदिर को भी नुकसान
धमाके का प्रभाव इतना तेज था कि: लाजपत राय मार्केट में आग लग गई, आसपास की दुकानों के शीशे टूटे,पास के लाल जैन मंदिर के कांच भी टूट गए
चांदनी चौक मार्केट एसोसिएशन ने चांदनी चौक मार्केट को मंगलवार को बंद रखने का निर्णय लिया है।
सीसीटीवी खंगाल रही एजेंसियाँ – I-20 कार में क्या था? NIA, NSG, क्राइम ब्रांच और FSL टीमें: कार की नंबर प्लेट, चेसिस और इंजन नंबर तलाश रही हैं,कार के अंदर से बरामद मलबे की जांच,आसपास लगे 40+ CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ,विस्फोट रसायन या IED की प्रकृति को लेकर FSL जांच जारी अभी तक कार किसकी थी? किसने पार्क की? इसमें क्या सामग्री भरी थी?
इन सवालों के उत्तर सामने नहीं आए हैं।
राजनीतिक प्रतिक्रिया
राहुल गांधी ने कहा—“यह घटना दर्दनाक और चिंताजनक है। मृतकों के परिवारों के साथ संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
फरीदाबाद की 2900 किलो विस्फोटक बरामदगी से जोड़कर जांच
NIA यह भी जांच रही है कि कहीं दिल्ली धमाका फरीदाबाद के 2900 किलो विस्फोटक मामले से जुड़ा तो नहीं,क्या कोई नेटवर्क NCR में सक्रिय है
दिल्ली पुलिस की अपील: राजधानी चौकन्नी और जनता सतर्क रहें
- अफवाहों पर ध्यान न दें
- संदिग्ध वस्तुओं की सूचना 112 पर दें
- भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें
जैसे ही जांच में नए तथ्य सामने आएंगे, स्वदेश केसरी न्यूज़ आपको सबसे पहले अपडेट करेगा।


























