बिल्सी। नगर में रविवार को खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लखदातार सेवा समिति के तत्वाधान में मोहल्ला नंबर एक स्थित श्याम बाबा मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ अन्नकूट एवं पूरी का भोग लगाकर किया गया।

भोग के बाद भक्तों की भारी भीड़ बाबा के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया और दिनभर भक्ति रस में सराबोर रहे। समिति के सभी सेवादारों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी पूरी भागीदारी निभाई।

मंदिर के महंत शुभम महेश्वरी गुरुजी ने बताया कि श्याम बाबा की कृपा से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने सभी सेवादारों एवं भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया जिन्होंने आयोजन को भव्य और सफल बनाने में योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here