बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर चार में बुधवार शाम बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां कई मकानों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर एक मकान की छत पर गिर गया, जिससे पूरे मकान में करंट दौड़ गया।

यह घटना स्थानीय निवासी आसिफ के मकान पर शाम करीब 4:30 बजे हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय सभी लोग सतर्क थे और तुरंत घर से बाहर निकल आए। सूचना पर बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

निवासी अली बहादुर ने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार तार टूटकर छतों पर गिरे हैं। वहीं अजीजुल नबी ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

घटना के बाद मोहल्ले के लोग एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि मकानों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन को जल्द से जल्द हटाया जाए। प्रदर्शन में आरिफ, शकील अहमद, निशा, अनवरी, शालिम, नरगिस, जाहिद, अकबर अली और अरबाज समेत कई लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here