होम राज्य उत्तर प्रदेश सहसवान : दिनदहाड़े किसान से ₹72 हजार की लूट, बदमाशों ने डंडे...

सहसवान : दिनदहाड़े किसान से ₹72 हजार की लूट, बदमाशों ने डंडे से हमला कर किया घायल,

बदायूं। सहसवान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बदायूं–मेरठ हाईवे पर बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मोहल्ला शहबाजपुर निवासी किसान वेदराम अपने ट्रैक्टर से हेरों लगवाने मुजरिया चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान करीब 1 बजे डीपी डिग्री कॉलेज के पास तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रोक लिया।

बदमाशों ने किसान के सिर पर डंडे से प्रहार कर जेब में रखे 72 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल किसान को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना पर एसपी देहात डॉ. हृदेश कटारिया भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी टीम को लगाया गया है और शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।घटना के बाद पुलिस ने जगह जगह चैकिंग अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here