बिल्सी-बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में 19 अगस्त को शिक्षक–अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पीरियॉडिक टेस्ट-2 के परिणामों की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में समय प्रबंधन, पाठ्यक्रम की योजना, तनाव-मुक्त अध्ययन, एकाग्रता और नियमित अभ्यास जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी, वहीं अभिभावकों से बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि अभिभावक और शिक्षक के बीच संवाद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। वहीं एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने पैरेंट-टीचर मीटिंग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और कमियों को बेहतर समझा जा सकता है।

प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने अभिभावकों का आभार जताया और विद्यालय से सतत सम्पर्क बनाए रखने का आग्रह किया। बैठक का समापन सकारात्मक चर्चा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, रूमा सक्सेना, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.), अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी, रंजना राठौर, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी, शालिनी शर्मा, प्रिंस परमार, सिदरा खान, तैयबा फातिमा, अनामिका सिंह, विजय कुमार सक्सेना और हर्षित शर्मा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here