

बिल्सी। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में गणेश चतुर्थी का आयोजन बड़े उत्साह और भक्ति भाव से किया गया। विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य, भक्ति गीत और नाटकों के माध्यम से भगवान गणेश की महिमा को प्रस्तुत किया।
विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि गणेश चतुर्थी केवल पूजा का पर्व नहीं बल्कि एकता और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का अवसर है। एमडी राहुल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए इसे ज्ञान और भक्ति का अद्भुत संगम बताया।
प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को परंपराओं से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में रंगोली और ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
इस अवसर पर परमेंद्र सिंह, केशव शर्मा, राखी गुप्ता समेत पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।















