बिल्सी। जन्माष्टमी पर्व के अगले दिन रविवार को नगर में कन्हैया जी की भव्य पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह यात्रा शाम 4 बजे मोहल्ला नंबर 8 स्थित रघुनाथ जी महाराज मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, अटल चौक, बालाजी तिराहा, मोहल्ला नंबर 2, खेरी मार्ग, बिजलीघर रोड होते हुए मंदिर पर आकर पूर्ण हुई।

नगरवासियों ने जगह जगह पालकी में विराजमान कन्हैया जी के दर्शन कर श्रद्धालु भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा के दौरान भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया।

इस दौरान पालकी यात्रा समिति के सौरभ वार्ष्णेय, अमन वार्ष्णेय, जतिन वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, सतीश महेश्वरी, कुणाल वार्ष्णेय, महंत विनोद शर्मा, रामबाबू वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, दीपक माहेश्वरी बाबा सहित अनेक श्रद्धालु भक्तों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here