होम राज्य उत्तर प्रदेश श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर शिव शक्ति भवन मंदिर में हुआ बाबा...

श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर शिव शक्ति भवन मंदिर में हुआ बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक और भव्य महाआरती, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

बिल्सी। श्रावण मास की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित शिव शक्ति भवन मंदिर में बुधवार को बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक, भव्य श्रृंगार और महाआरती का दिव्य आयोजन किया गया। आयोजन में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस भव्य आयोजन की प्रेरणा उन पांच परिवारों से जुड़ी है, जो हाल ही में बाबा अमरनाथ के दर्शन कर लौटे हैं। इन श्रद्धालु परिवारों ने नगर में ही बाबा महाकाल की विशेष सेवा का संकल्प लेकर शिव शक्ति भवन मंदिर में महा रुद्राभिषेक एवं दिव्य श्रृंगार कराया।

इस पुण्य सेवा में भाग लेने वाले परिवारों में कैलाशी परमानंद वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, अजीत वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय और राहुल वार्ष्णेय के समस्त परिजन शामिल रहे। सभी ने मिलकर विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक किया और फिर उनका भव्य श्रृंगार कराया।

श्रृंगारित बाबा भूतेश्वर महादेव के स्वरूप के दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर ‘जय शिव शंकर’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। रुद्राभिषेक और श्रृंगार के बाद परिवारजनों ने सामूहिक आरती की और उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरित किया।

बाबा महाकाल सेवा समिति द्वारा इन श्रद्धालु परिवारों को पटका पहनाकर विशेष सम्मान दिया गया। समिति के संरक्षक महंत मटरूमल शर्मा और ओम बाबू वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर समिति के सदस्य सुरेश बाबू, नवरत्न वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, लव कुमार, परमानंद वार्ष्णेय, विक्रांत वार्ष्णेय, शिवओम माहेश्वरी, तनुज वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय, निंकल वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, वैभव माथुर, ऋतिक वार्ष्णेय, नीलू वार्ष्णेय, कमल देवल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर हुए इस दिव्य आयोजन ने नगरवासियों को अध्यात्म, भक्ति और पुण्य से ओतप्रोत कर दिया। बाबा महाकाल के जयकारों के बीच दिनभर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here