चंदौसी: रामकृष्ण धर्मशाला में जायंट्स महिला शक्ति संस्था द्वारा हरियाली तीज का रंगारंग उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रितु गोयल व संचालन सचिव कविता अग्रवाल ने किया। दीप प्रज्वलन से शुरुआत हुई जिसमें नए सदस्य वीना अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल व अनु रस्तोगी आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन गीतों पर नृत्य किया, हाउजी, ग्रुप गेम्स, रैंप वॉक, लकी ड्रॉ व झूला झूलने का आनंद लिया। तीज क्वीन का ताज रश्मि अग्रवाल को पहनाया गया।
कार्यक्रम में रागिनी अग्रवाल नीलम अग्रवाल मनीषा गोयल नेहा बंसल सीमा चौधरी आशा रस्तोगी आराधना गुप्ता कविता रूस्तगी,क्षमा अग्रवाल, गार्गी अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।


























