


बदायूं, 08 अप्रैल – उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक जगत की कार्यसमिति एवं संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शिक्षक भवन, बदायूं में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने की। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदों पर नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
नवगठित कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी
बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. पंकज पाठक को ब्लॉक अध्यक्ष, अमित यादव को ब्लॉक मंत्री, अरुण सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और नदीम अहमद को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
इसके अलावा, अन्य पदों पर नियुक्तियां इस प्रकार की गईं:
- संयुक्त मंत्री – कामिनी
- उपाध्यक्ष – सुभाष चंद्र, आयुष भारद्वाज, युधिष्ठिर सुमन, सुरजीत सिंह
- महिला उपाध्यक्ष – श्वेता आर्य
- महिला संगठन मंत्री – वीना
- संगठन मंत्री – कुसुम, त्रिभुवन राठौर, सर्वेंद्र पाठक, अफज़ाल अहमद
- प्रचार मंत्री – विजय शर्मा, रवि सिंह, ऋषभ कुमार, वैभव श्रोत्रिय, मोहित शुक्ला
शिक्षक हितों के लिए सजग प्रहरी बनने का संकल्प
इस अवसर पर संजीव शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सतत संघर्षरत रहने का संकल्प दिलाया। दहगवा ब्लॉक अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने भी सभी नवमनोनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में ब्लॉक जगत की कार्यसमिति एवं संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।