होम राज्य उत्तर प्रदेश सहसवान में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल का भव्य उद्घाटन कल

सहसवान में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल का भव्य उद्घाटन कल

सहसवान (बदायूं)। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से सहसवान में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की स्थापना की गई है, जिसका भव्य उद्घाटन समारोह 6 अप्रैल को शाम 5:00 बजे आयोजित होगा।

विद्यालय के निदेशक अश्विनी माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री (भारत सरकार) बीएल वर्मा, भाजपा ब्रज प्रदेश अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य और संस्थान के डायरेक्टर कनक गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख अतिथि:

विशिष्ट अतिथि:

  • भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता
  • विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक
  • जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव
  • सदर विधायक (भाजपा) महेश गुप्ता
  • दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह
  • बिल्सी विधायक हरीश शाक्य

विद्यालय के बच्चों की खास प्रस्तुतियां

अश्विनी माहेश्वरी ने बताया कि इस वृहद कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कई आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेंगी।

विद्यालय प्रबंधन ने सहसवान क्षेत्र के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम का साक्षी बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here