
चंदौसी। श्री वार्ष्णेय यूथ संगठन के तत्वावधान में आज 11 अप्रैल 2025 को श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और अक्रूर जी महाराज के भव्य स्वरूपों के साथ-साथ कल्कि अवतार महाराज एवं भगवान कृष्ण का फूलडोल भी आकर्षण का केंद्र रहा।
शोभायात्रा का शुभारंभ अक्रूर जी महाराज मंदिर से हुआ, जहां प्रातः पूजन एवं आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद शोभायात्रा ब्रह्म बाजार, फड़्याई बाजार, घंटाघर, बड़ा बाजार, घासमंडी होते हुए पुनः अक्रूर जी महाराज मंदिर पर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथियों का हुआ सम्मान
शोभायात्रा की विधिवत शुरुआत मुख्य यजमान मौसम गुप्ता, अखिलेश कुमार खिलाड़ी, कपिल ओएलएफ, प्रतिभा चौधरी, विनेश वार्ष्णेय, फुलप्रकाश वार्ष्णेय, अंशुल टनाटन और राघव लोचन द्वारा संयुक्त रूप से आरती कर की गई। संगठन के अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू, मयंक वार्ष्णेय चिंकल, अमित चौधरी, देवेंद्र मोनू, अमित केएस, मंतेश वार्ष्णेय एवं प्रभात कृष्णा ने मुख्य अतिथियों पालिका अध्यक्ष श्रीमती लता वार्ष्णेय, पालिका उपाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, सुनील वार्ष्णेय (कासगंज), सिमरन गुप्ता (हिंदू शक्ति दल), विनय वार्ष्णेय (अलीगढ़), जितेंद्र वार्ष्णेय (कासगंज), विनय वार्ष्णेय (बबराला) आदि को स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।
श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएं
शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। नगर के श्रद्धालु बड़े उत्साह से शोभायात्रा में शामिल हुए और श्रद्धा-भक्ति के साथ जयकारे लगाए।
भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शोभायात्रा के समापन के बाद अक्रूर जी महाराज मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सचिन मेंथा, लकी वार्ष्णेय, निशंक निक्कू, दिव्या शर्मा, चिराग, लवित वार्ष्णेय, सुभाष भोलेनाथ, रचना वार्ष्णेय, बृजबाला, रतन वार्ष्णेय, वीना बॉबी, रुचिका, कार्तिक, पराग, ब्रजेश, आशीष, तुषार, कृष्टल, प्रथम, आकाश, पवन भट्टा, अनीश, ललित वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, कृष्ण मोहन, ऋतिक वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।इस भव्य आयोजन की सफलता पर संगठन के पदाधिकारियों और नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।