होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: श्री श्याम सेवा मंडल समिति के तत्वाधान में विशाल अन्नकूट भंडारे...

बिल्सी: श्री श्याम सेवा मंडल समिति के तत्वाधान में विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बिल्सी में श्री श्याम सेवा मंडल समिति के तत्वाधान में बीती रात विशाल श्याम अन्नकूट प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री श्याम भवन, पुलिस चौकी के निकट हुआ, जिसमें सर्वप्रथम बाबा खाटू श्याम का भोग लगाकर प्रसाद वितरण शुरू किया गया।

इस भंडारे में समिति के संचालक विकास वार्ष्णेय उर्फ गुरु जी, अंशुल वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, यतेंद्र महेश्वरी, लवलेश वार्ष्णेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम देर रात 10:00 बजे तक चला, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भक्ति का आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here