बिल्सी। साधु पन्नालाल परमार्थ इंटर कॉलेज स्थित श्री वर्दराज जी महाराज मंदिर पर गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी बिल्सी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर ने प्रसाद वितरण किया ।
कार्यक्रम के दौरान कृष्ण मुरारी लाल असावा ने उप जिलाधिकारी बिल्सी और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभासद हरपाल और सभासद दिलीप बाबू भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पावन अवसर पर सभी के साथ गोवर्धन पूजा की महत्ता पर विचार साझा किए।
अन्नकूट प्रसाद का आयोजन पूरे भक्ति भाव से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान श्री वर्दराज जी महाराज के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

























