होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का चिकित्सक डॉ. ओमेन्द्र गुप्ता...

बिल्सी: राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का चिकित्सक डॉ. ओमेन्द्र गुप्ता के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

बिल्सी : राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का आज शाम 7:00 बजे प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. ओमेन्द्र गुप्ता के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। श्री गुप्ता और अपनी पत्नी के साथ डॉ. ओमेन्द्र गुप्ता के घर पहुंचे जहां उन्हें राम नाम का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान, राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में कहा कि लोगों को सूचना का अधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए, क्योंकि यह प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का एक प्रभावी साधन है।

इस मौके पर संत शिरोमणि अयोध्या दास रामायणी जी ने 108 राम नाम का जाप भी किया।

कार्यक्रम में नवागत एसडीएम रिपु दमन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्सी उमेश सिंह, थाना प्रभारी आर. पी. पुंडीर, और रामकृष्ण समिति के सदस्य मनोज वार्ष्णेय, नरेंद्र मोहन गरल, नीरज महेश्वरी, सत्यपाल वार्ष्णेय, दुर्गेश वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, आशीष वशिष्ठ, एडवोकेट विवेक राठी, राजीव शर्मा, अखिल मालपानी, कृष्ण मुरारी लाल, अशोक शर्मा, नीरज शर्मा, लक्ष्मी नारायण वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, डीडी लोकेश वार्ष्णेय, डॉ. रंजना गुप्ता, राकेश वार्ष्णेय, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, नईम आजाद, चंद्रपाल तोषनीवाल, दीपक चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here