होम राज्य उत्तर प्रदेश बिसौली में प्रशासन की तत्परता से धार्मिक विवाद हुआ शांत, बीएसएनएल टॉवर...

बिसौली में प्रशासन की तत्परता से धार्मिक विवाद हुआ शांत, बीएसएनएल टॉवर से विवादित झंडा तत्काल हटवाया

बिसौली प्रशासन की सूझबूझ से मुड़िया धुरे की में टल गई अनहोनी

बिसौली तहसील के कस्बा मुडिया धुरे में ईद-मिलादुन्नबी से दो दिन पूर्व कुछ असामाजिक तत्वों ने बीएसएनएल टावर पर चढ़कर भगवा झंडा फाड़कर इस्लामिक झंडा फहरा दिया। घटना की सूचना मिलने पर कस्बे के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी।

हालात को संभालने के लिए थाना पुलिस के प्रभारी जवाहरलाल वर्मा ने फोर्स के साथ और एसडीएम बिसौली राशि कृष्ण तथा तहसीलदार विजय शुक्ला ने भी तुरंत मौके पर पहुंचकर विवादित झंडा उतरवाया। हिंदूवादी संगठनों ने थाना अध्यक्ष को सात नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के जिला अध्यक्ष राजेश राणा ने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश न कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here