होम राज्य उत्तर प्रदेश बिसौली में कांवर यात्रियों के प्राथमिक उपचार हेतु दवाओं के वितरण कैंप...

बिसौली में कांवर यात्रियों के प्राथमिक उपचार हेतु दवाओं के वितरण कैंप का शुभारंभ

बिसौली: कांवर यात्रियों के प्राथमिक उपचार के लिए बिसौली में आयोजित दवाओं के वितरण कैंप का विधिवत शुभारंभ अपर आयुक्त खाद्य श्री सी.एल. यादव, औषधि निरीक्षक लव कुश प्रसाद, बदायूँ औषधि विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष श्री अखिल रस्तोगी, कोषाध्यक्ष हेमंत सारस्वत, और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्री शिव स्वरुप गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बिसौली केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश कुमार भिल्ला और उनके सभी साथी भी उपस्थित रहे। कैंप का उद्देश्य कांवर यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा और दवाओं की सुविधा प्रदान करना है, जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित और स्वास्थ्यप्रद बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here