

बिल्सी: भाजपा किसान मोर्चा मंडल बिल्सी नगर के सौजन्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब अंबेडकर जी और श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया, साथ ही नगर में सफाई अभियान भी चलाया गया।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती ज्ञान देवी सागर, अध्यक्ष पति श्री ओम प्रकाश सागर, नगर अध्यक्ष गगन राठी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ललतेश ठाकुर, किसान मोर्चा क्षेत्रीय सदस्य दीपक गुप्ता, मुकेश चौहान, तेजप्रताप सिंह, श्री भगवान स्वरूप माहेश्वरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष इस्लामनगर राकेश कुमार, मास्टर ओम बाबू सक्सेना, सभासद प्रकाश, भोजराज वर्मा एडवोकेट, वागीश बाबू महेश्वरी, सनी देओल, जितेंद्र कुमार शर्मा, दिलीप कुमार पाल, प्रदीप गुप्ता, ओमपाल यादव, युधिस्टर सिंह, मोहित जी सहित मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सफाई अभियान के साथ-साथ राष्ट्रीय नायकों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

























