होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी...

बिल्सी: भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

बिल्सी: भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर “राखी बनाओ प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा चार और पांच के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर-सुंदर राखियां बनाई, जिनकी अंत में प्रदर्शनी भी लगाई गई। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मी शर्मा और अंशिका माहेश्वरी ने बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी प्रशंसा की।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपने-अपने तरीके से राखी, थाल, और कलश को सजाकर भाई-बहन के पवित्र बंधन की गरिमा को दर्शाया। विद्यालय के उप प्रबंधक डी.के. गुप्ता ने बच्चों को शाबाशी देते हुए कहा कि बहनों द्वारा भाई के लिए की गई मंगलकामनाओं के साथ रक्षाबंधन का दिन विशेष बन जाता है। रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है और यह पर्व सदियों से इस पवित्र बंधन की महत्ता को दर्शाता आ रहा है।

इस प्रतियोगिता में प्राइमरी इंचार्ज अतुल वार्ष्णेय, सीमा वर्मा, और पीयूष यादव का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here