होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: बच्चों की अद्भुत शिव भक्ति, शिव के श्रृंगार में झलकी श्रद्धा

बिल्सी: बच्चों की अद्भुत शिव भक्ति, शिव के श्रृंगार में झलकी श्रद्धा

बिल्सी (बदायूं): सावन के पवित्र महीने में जहां शिव भक्ति चरम पर है, वहीं बच्चों के बीच भी इस भक्ति का अद्भुत उत्साह देखा गया। नगर के मोहल्ला नंबर पांच स्थित भोले बाबा दरबार मंदिर में, श्रावण मास के चौथे सोमवार को बच्चों ने भगवान शिव का महाकाल की तर्ज पर श्रृंगार किया, जो बड़ों के लिए भी प्रेरणादायक बन गया।

आज, मोहल्ले के तमाम बच्चे मंदिर में एकत्रित हुए और शिवजी के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण प्रकट करते हुए पूजा-अर्चना की। बच्चों की इस भक्ति को देखकर बड़े-बड़े भक्त भी भाव-विभोर हो गए। भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार करने वाले बच्चों में नहुष माहेश्वरी, विदिशा, चाहत, नैंसी, सृष्टि, और कृष्णा सहित अन्य कई बच्चे शामिल थे।

बच्चों की इस अद्भुत शिव भक्ति को स्थानीय शिव भक्तों, संजीव वार्ष्णेय, स्वतंत्र राठी, मीनू शर्मा, अजय माहेश्वरी, गोपाल वार्ष्णेय, नीतीश माहेश्वरी, और प्रखर माहेश्वरी आदि ने काफी सराहा और उनके समर्पण की प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here