होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास...

बदायूं: पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का बदायूं दौरा,संगठन के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत,

प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग और युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने सरकार को दी चेतावनी

बदायूं: पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के बदायूं आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों ने पटेल चौक पर उनका भव्य स्वागत किया। फूल मालाओं से सजी स्वागत रैली शहीद चौक, नबाद होते हुए पुरानी चुंगी, टिकट गंज से गुजरकर भरत मिलाप गली स्थित प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज के निवास स्थित कैम्प कार्यालय पर पहुँची।

कैम्प कार्यालय में आयोजित व्यापारी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि इस साल के बजट में व्यापारियों को सरकार से निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि संगठन ने सरकार को जो सुझाव दिए थे, उन पर विचार नहीं किया गया। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि सरकार को सबसे अधिक राजस्व व्यापारियों से ही प्राप्त होता है। ऐसे में करदाता व्यापारियों की मांगों को पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है। अगर व्यापारी संतुष्ट नहीं होंगे, तो यह सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

इस अवसर पर सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश ने बदायूं के व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। सभा में नगर महामंत्री संजू मसीह, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप वैश्य, रचित अग्रवाल, गोपाल कृष्ण, भीम सिंह यादव, नासिर हुसैन सहित अन्य पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे। इस सभा ने व्यापारियों की एकजुटता और उनके अधिकारों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से उजागर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here