होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: अखंड भारत संकल्प दिवस पर मां भारती का गुणगान

बिल्सी: अखंड भारत संकल्प दिवस पर मां भारती का गुणगान

बिल्सी। नगर के अटल चौक पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मां भारती का गुणगान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में गीतकार नरेंद्र मोहन गर्ल ने अपनी कविताओं के माध्यम से राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत काव्य पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह ने एकता और अखंडता के संकल्प को और भी दृढ़ किया।

इस अवसर पर नगर संघ चालक डॉ. उमेंद्र गुप्ता, जिला संपर्क प्रमुख राजीव शर्मा, नगर कार्यवाह अखिल मालपानी, भाजपा नेता विवेक राठी, गगन राठी, दीपक चौहान, सुधीर सोमानी, दिलीप राठी, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष डीके गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, सतीश माहेश्वरी, जितेंद्र माहेश्वरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने अखंड भारत के संकल्प को दोहराया और देश की अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here