होम राज्य उत्तर प्रदेश एसएसपी के निर्देश पर इस्लामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुष्कर्म आरोपी को...

एसएसपी के निर्देश पर इस्लामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुष्कर्म आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल

शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने वाला आरोपी चंदौसी से गिरफ्तार, जनता ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर जताई खुशी

इस्लामनगर: जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर इस्लामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी नरेंद्र चौधरी को 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। इस कार्रवाई से स्थानीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा है।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सखामई गांव की युवती शिवलता (18), पुत्री रामपाल सिंह, के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोपी नरेंद्र चौधरी, पुत्र रनवीर सिंह, निवासी नगला राधे थाना बलदेव जिला मथुरा को ब्रज धाम कॉलोनी चंदौसी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नरेंद्र चौधरी (25) सत्यम माइक्रो कैपिटल कंपनी में कार्यरत था, जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूह को लोन देने वाली संस्था है। उसने गांव की युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और 31 जुलाई को बहजोई ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे चंदौसी में छोड़कर फरार हो गया।

जब इस्लामनगर और चंदौसी पुलिस के बीच सीमा विवाद के कारण कार्रवाई में देरी हो रही थी, तब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने हस्तक्षेप किया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। 1 अगस्त को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और एसएसपी के निर्देश पर इस्लामनगर पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और उन्होंने इस्लामनगर पुलिस की सराहना की है। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि पुलिस जनता की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here