होम राज्य उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ ने की शिवरात्रि पर अवकाश और विद्यालय समय परिवर्तन की...

शिक्षक संघ ने की शिवरात्रि पर अवकाश और विद्यालय समय परिवर्तन की मांग

बदायूं: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह और लेखा अधिकारी ज़ेनिथ कांत से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर वार्ता की।

संजीव शर्मा ने शिवरात्रि के अवसर पर 1 और 2 अगस्त को अवकाश घोषित करने की मांग की, क्योंकि शिवालयों में जलाभिषेक के कारण सार्वजनिक और निजी वाहनों की आवाजाही में असुविधा होती है, जिससे शिक्षकों के विद्यालय पहुंचने में कठिनाई होती है। इसके साथ ही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय संचालन समय में परिवर्तन की मांग भी की गई।

वार्ता के दौरान अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में अन्य जनपदों से आए शिक्षकों के वेतन आहरण न होने पर भी शिकायत की गई, जिस पर बीएसए ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ऐसे शिक्षकों से एरियर अप्लाई करने और संबंधित पत्रावली कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव और जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here