होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं लोकसभा में आज डाले जा रहे वोट, 11:00 बजे तक 26...

बदायूं लोकसभा में आज डाले जा रहे वोट, 11:00 बजे तक 26 .02 प्रतिशत हुआ मतदान,कई क्षेत्रों में बहिष्कार की खबरें।मतदान के बाद सेल्फी लेते नज़र आये मतदाता। NIC में बनाये गए ऑफिस से रखी जा रही कड़ी नज़र,

बदायूं। लोकसभा में आज 11:00 बजे तक 26.02 प्रतिशत मतदान हुआ है,जिलाधिकारी व एसएसपी पूरे जगह जगह बूथों पर जाकर जायजा लेते देखे जा रहे हैं, बहीं कई गांव से स्थानीय समस्याओं को लेकर मतदान के बहिष्कार की भी खबर आ रही है। बदायूं शहर के नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में सुबह 10:30 बजे तक मात्र 15 प्रतिशत वोट पड़े। यहां मौजूद पोलिंग एजेंट मोहम्मद फिरोज अंसारी का कहना है कि दोपहर 2:00 बजे के बाद रफ्तार बढ़ेगी। अभी ऐसा लगता है कि लोगों की दिलचस्पी कम है। पोलिंग एजेंट मोहम्मद अफसर कुरैशी का कहना है कि महिलाएं अभी घरेलू काम में लगी हुई है इसलिए मतदान की रफ्तार कम है। दोपहर बाद रफ्तार बढ़ाने के आसार हैं।

सभी पार्टियां अपने पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिये वोटरों को घर से निकलने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।मतदान करने के बाद मतदाता सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिये सेल्फ़ी लेते नज़र आये।

जिसमें बदायूं 26.02 बिल्सी 22.59 सहसवान 26 पॉइंट 24 गुन्नौर 27 पॉइंट 20 बिसौली 27.50 प्रतिशत वोटिंग हुआ दोपहर 12:00 के पश्चात गर्मी के कारण मतदान में कमी आई है कुछ भूतों पर सन्नाटा छाई हुआ था इस्लामनगर ब्लॉक में पोलिंग बूथ पर सुबह 7:00 बजे से ही लंबी कतारें देखने को मिली आज अपराह्न 11:00 बजे जिलाधिकारी मनोज कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने काफिले के साथ एन ए इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने स्वदेश केसरी को बताया कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

इस गांव में 10 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा
बदायूं संसदीय क्षेत्र के सहसवान विधानसभा क्षेत्र में बसंतपुर गांव एक ऐसा है, जहां सुबह 10:00 बजे तक एक भी मत नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं तो वोट नहीं। लोग सड़क पर हैं। अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बिल्सी विधानसभा के गांव हजरतगंज के ग्रामीण भी नाले की मांग को लेकर बहिष्कार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here