कछला। गंगा घाट पर एक सप्ताह में आज दूसरा हादसा हो गया जनपद कासगंज के सोरों जी का एक युवक ममेरी बहन को डूबने से बचाने के लिए खुद गहरे जल में समा गया। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने जबतक युवक को निकाला तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।सोरों कोतवाली के मोहल्ला मड़ाई निवासी प्रमोद दुबे गंगा नहाने परिवार के साथ आज प्रातः 10:00 बजे कछला घाट आए हुए थे गंगा स्नान करते समय तरुण दुबे 18 की ममेरी बहन कुमकुम 16 गहरे पानी की ओर चली गई उसे बचाने के लिए तरुण उसी तरफ बढ़ा तो परिवार के सदस्यों ने शोर मचा दिया घाट पर मौजूद गोताखोरों ने कुमकुम को तो बचा लिया किंतु तरूण गहरे पानी में समा गया, गोताखोरों के निकाले जाने के बाद परिजन तरुण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, परिजनों ने तरुण का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
स्वदेश केसरी अपने पाठकों से अनुरोध करता है कि कछला गंगा घाट पर लगातार हो रही घटनाओं से सीख लेने एवं किसी भी ऐसी जगह अपने बच्चों को ले जाने पर उनसे जल में खेल न करने व विशेष सावधानी बरतने के लिये अपील करता है, कछला में लगातार नौजवानों की मौत से स्वदेश केसरी परिवार भी व्यथित है।

























