

उघैती। थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर लाखों रुपए की जेवरात सहित 120000 की नगदी चुरा ली। चोरी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया थाना पुलिस के अनुसार बीती रात भाजपा नेता रामेश्वर शाक्य पत्नी मिथलेश शाक्य और उनके पुत्र ललित शाक्य शाक्य 12 गर्मी में घर के ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे रात 2:00 बजे के लगभग अज्ञात चोरों ने पड़ोसी के मकान से चढ़कर जीने की किवाड़ खोलकर अंदर से चिटकनी बंद कर नीचे प्रवेश कर गए चोरों ने नीचे पहुंचकर नुकीले पेचकस एवं धारदार हथियार से कमरे में रखे बक्सा एवं सेफ का ताला तोड़ लिया सेफ में रखे सोने चांदी के जेवराज सहित 120000 रुपए नगदी चुरा लिए चोरों ने कमरे में रखा कीमती सामान भी चुरा लिया है लगभग 6 लाख रुपए की चोरी होने की तहरीर पीड़ित ने थाने में दी है पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है ।

























