इस्लामनगर।बिल्सी तहसील क्षेत्र के थाना इस्लामनगर में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर को एंटी करप्शन टीम ने ₹50000 की रिश्वत लेते दबोच लिया।बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित महिला से जांच के नाम पर ₹50000 की मांग सिमरनजीत कौर कर रही थी, जिसकी शिकायत पीड़िता ने एंटी करप्शन ब्यूरो में कई जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने सिमरनजीत कौर को ₹ 50,000 की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया है। क्राइम इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर दुष्कर्म मामले की जांच अधिकारी थी पीड़ित महिला राजकुमारी शर्मा पत्नी रामेंद्र शर्मा निवासी रुदायन ने एटी करप्शन की योजना के तहत जांच अधिकारी क्राइम इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर को योजनावद्ध तरीके से ₹50000 की रिश्वत दी थी। इस दौरान एंटी करप्शन टीम मौके पर पहुंच गई और क्राइम इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया टीम उनको अपने साथ ले गई। इस घटना से पुलिस महकमे में बैठे भृष्ट पुलिस कर्मियों में सनसनी फैल गई है।

























