होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव ,निकाली गई भव्य...

बदायूँ में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव ,निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत।

बदायूँ।भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आज भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आज प्रातः बेला मे मण्डल महामन्त्री अजय मिश्रा के नेतृत्व मे भगवान परशुराम चौक पर लगी भव्य प्रतिमा का दुग्ध स्नान कराया गया उसके बाद 8 बजे से आचार्य रंजीत शास्त्री के द्वारा मुख्य यजमान संजय उपाध्याय रचना शंखधार की यजमानी मे हवन यज्ञ संपन्न हुआ।इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ,कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा, समिति के अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया!
इस अवसर पर आचार्य विश्वेश्वरी देवी एवं उनकी टीम द्वारा स्वास्ति वाचन किया गया व नत्थू लाल पाराशरी द्वारा शंखनाद करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं भगवान परशुराम की महिमा मंडित करते हुए गीतों पर अपनी सुंदर प्रस्तुति अतिथियों का मन मोहा सराहना स्वरूप अतिथियों ने नकद धनराशि देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया !इस दौरान एकांश उपाध्याय ने विप्रजनों को एकजुट करने हेतु एक सुंदर काव्य पाठ किया गया।

मुख्य अतिथि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे ने विप्रजनों को सम्बोधित करते हुए कहाकि की हम सभी को भगवान परशुराम के जीवन से सीख लेनी चाहिए, उन्होंने समाज के लिए समानता के साथ पूर्ण रूप से समर्पित रहने का भी वादा किया।
बरेली जिलाध्यक्ष गजेंद्र पांडे ने सभी आगन्तुको से निवेदन किया की वे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य हेतु अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित करे।
ब्राह्मण महासभा के मुख्य वक्ता ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने युवाओं से एकजुट होकर अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने की बात कही वर्तमान आरक्षण व्यवस्था का पुरजोर विरोध करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए ।
समिति के अध्यक्ष एवं ब्रज प्रदेश अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय, प्रदेश महामन्त्री राहुल चौबे, मंडल महामंत्री अजय मिश्र, सुरेंद्र उपाध्याय एवं समिती के अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत अध्यक्ष राम बहादुर पांडे के निर्देशन मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगणों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बदायूँ में समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई ,शोभायात्रा का सुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेंद्र पांडे, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा,, राम बहादुर पांडे, कौशलानंद उर्फ लालन पांडे, मंडल महामंत्री अजय मिश्रा द्वारा नारियल फोडकर किया गया। शोभायात्रा में स्कूली झाकियां, व्यवसायिक बैंड, काली के अखाडे, परशुराम जी के जीवन वृंत का सुंदर चित्रण किया गया जोकि धर्मशाला से प्रारंभ होकर गोपी चौक, नेहरू चौक, हलवाई चौक, पुराना बाजार ,रजी चौक, कश्मीरी चौक गांधी ग्राउंड होते हुए भगवान परशुराम चौक होती हुई ब्राह्मण धर्मशाला पहुची तत्पश्चात सभी ने एक साथ भोज किया।
शोभायात्रा का जगह जगह समाज एवं सर्व समाज सेवियो द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया,इस दौरान पर सर्व समाज के भगवान परशुराम के अनुयायियों द्वारा शरबत कोल्ड्रिंक एवं अन्य मिष्ठान वितरित कर खुशी का इज़हार किया।संचालन वरिष्ठ मंच संचालक पंकज शर्मा ने किया।

सभी कार्यक्रम में राम बहादुर पांडे, नत्‌थू लाल पाराशरी, कौशलानंद पांडे, अजय मिश्रा, डॉ0 उमेश गौड़, डॉ0 भास्कर शर्मा, विवेक शर्मा, द्विजेंद्र उपाध्याय, पंकज शर्मा, ज्ञानेंद्र नाथ मिश्रा, जिलाध्यक्ष अश्वनी भरद्वाज, संजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, सुमित शंभू, हिमांशु, आयुष भारद्वाज, राजीव शर्मा, अमित पाठक, रविंद्र उपाध्याय, एड0 गौरव शर्मा, नकुल, संजय उपाध्याय, पवन शंखधार,, प्रभाकर मिश्र, विपिन शर्मा, अमन मयंक शर्मा,, रचना शंखधार, सौरभ शंखधार, कुसुम, विनय चतुर्वेदी, आदित्य श्रोत्रिय, अमित पांडेय, विधाधर त्रिपाठी, गिरीश शर्मा, सचिन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here