होम राज्य उत्तर प्रदेश ब्राह्मण समाज की ओर से 14 अप्रेल को जनता को समर्पित किया...

ब्राह्मण समाज की ओर से 14 अप्रेल को जनता को समर्पित किया जाएगा “स्वर्ग वाहन”।

बदायूॅ। सामाजिक सरोकारों की संकल्प यात्रा में ब्राह्मण समाज एक और अध्याय जोड़ने जा रहा है । 14 अप्रेल रविवार को समाज के तमाम लोगों के सहयोग से बना स्वर्ग धाम वाहन समाज को समर्पित किया जायेगा।नगर के ब्राह्मण समाज के लोगो ने आपसी सहयोग से एक स्वर्ग वाहन तैयार कराया है जिसको रविवार 14 अप्रैल को भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला से दोपहर 12:00 बजे हरी झंडी दिखाकर नगरवासियों की सेवा में समर्पित किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष कौशललानंद उर्फ लालन पांडे एवं महामंत्री अजय मिश्रा ने बताया कि नगर की आवादी को देखते हुए शहर में अन्य समाज के सहयोग से समाज को समर्पित स्वर्ग वाहन न काफ़ी साबित हो रहे थे।यह समस्या लंबे समय से महसूस की जा रही थी।जिसको देखते हुए भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति ने प्रयास कर ब्राह्मण समाज के लोगों से धनराशि एकत्र की गई । जिससे एक स्वर्ग वाहन तैयार कराया जा चुका है।14 अप्रैल से शहर को एक और स्वर्ग वाहन मिल जाने से शव को कछला घाट या शहर के श्मशान घाट,मुक्ति धाम तक ले जाने की समस्या से राहत मिलेगी। उसी दिन स्वर्गधाम वाहन मंगाने के लिए समिति एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी ।जिससे आवश्यकता पड़ने पर उस मोबाइल नंबर पर फोन कर स्वर्ग धाम वाहन मंगाया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here