होम राज्य उत्तर प्रदेश बाबा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बैशाखी का पर्व,भाई चारे...

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बैशाखी का पर्व,भाई चारे व एकता का प्रतीक है यह पर्व-डारेक्टर अनुज वार्ष्णेय

बिल्सी : नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया वैशाखी का पर्व । इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर को फूलों, केसरिया झंडों व चार्टों के माध्यम से खूबसूरत तरीके से सजाया गया। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। बच्चों ने पंजाबी गीतों पर ग्रुप डांस कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने इस पर्व का जमकर लुफ्त उठाया।
इस मौके पर बच्चों को प्रकृति के इस पर्व का महत्व बताया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे पंजाबी संस्कृति के कपड़े पहनकर आए थे। रंग बिरंगे परिधानों में बच्चे बेहद खुबसूरत लग रहे थे। इस दौरान छात्रों का उत्साह देखने लायक था।

किंडर गार्टन के बच्चों ने पंजाबी गीतों कि धुनों पर खूब धमाल किया। अंत में ढोल की ताल पर विद्यार्थियों व अध्यापकों ने नृत्य कर बैसाखी के पर्व की खुशी को और बढ़ा दिया।इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं साधना वार्ष्णेय ने बच्चों को बैसाखी के त्योहार की महत्ता बताई और बच्चों को सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा को बैसाखी में गेहूं की फसल पूरी तरह से पक जाती है, जिसकी किसानों द्वारा कटाई शुरू की जाती है। इसलिए इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है।


प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों को बैशाखी के पर्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह दिन सिक्ख धर्म के लिये सांस्कृतिक भाईचारे और एकता का प्रतीक है। बैशाखी मूल रूप से पंजाब का त्योहार है। बैशाखी के दिन किसान भी खेतों में खड़ी फसल काटकर ख़ुशी मनाते हैं। उन्होंने सभी को पर्व की बधाई दी।विद्यालय डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता एवं विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here