होम राज्य lok sabha election 2024 live updates 22 april pm modi rahul gandhi...

lok sabha election 2024 live updates 22 april pm modi rahul gandhi bjp congress tmc mp rajasthan up bihar maharashtra delhi | लोकसभा चुनाव-2024: इनर मणिपुर सीट के 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग, यहां 19 अप्रैल को हिंसा हुई थी

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • लोकसभा चुनाव 2024 लाइव अपडेट 22 अप्रैल पीएम मोदी राहुल गांधी बीजेपी कांग्रेस टीएमसी एमपी राजस्थान यूपी बिहार महाराष्ट्र दिल्ली

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
19 अप्रैल को पूर्वी इम्फाल के थोंगजू में हिंसा हुई थी। यहां आज फिर से वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। - Dainik Bhaskar

19 अप्रैल को पूर्वी इम्फाल के थोंगजू में हिंसा हुई थी। यहां आज फिर से वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी।

मणिपुर में इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज फिर से वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने 20 अप्रैल को इसे लेकर आदेश जारी किया था। इन बूथों पर 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में वोटिंग के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ हुई थी।

जिन 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है, उसमें ​​​​साजेब, खुरई, थोंगम, लेइकाई बामन कंपू (नॉर्थ-ए), बामन कंपू (नॉर्थ-बी), बामन कंपू (साउथ-वेस्ट), बामन कंपू (साउथ-ईस्ट), खोंगमान जोन-V(ए), इरोइशेम्बा, इरोइशेम्बा ममांग लेइकाई, इरोइशेम्बा मयाई लेइकाई और खैदेम माखा शामिल हैं।

इनर मणिपुर सीट पर कांग्रेस-भाजपा में मुकाबला

इनर मणिपुर सीट पर BJP और कांग्रेस आमने-सामने हैं। BJP ने इस सीट से रिटायर्ड IPS थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को कैंडिडेट बनाया है। बसंत कुमार अभी मणिपुर के शिक्षा मंत्री हैं और IPS अधिकारी रह चुके हैं।

वहीं, कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अकोइजाम बिमोल को टिकट दिया है। CPI ने लैशराम सोनित कुमार सिंह को कैंडिडेट बनाया है। सोनित पार्टी के पूर्व स्टेट सेक्रेटरी और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के यूनिट जनरल सेक्रेटरी हैं।

BJP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने उम्मीदवार बदले हैं। इस सीट से 2019 में BJP के आरके रंजन जीते थे। वे केंद्र सरकार में विदेश राज्य मंत्री हैं। कांग्रेस कैंडिडेट प्रोफेसर बिमोल पहला चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर में BJP सबसे बड़ी पार्टी, NPP-NPF से अलायंस

मणिपुर में BJP सबसे बड़ी पार्टी है। उसने राज्य की लोकल पार्टियों- नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के साथ अलायंस किया है। BJP ने सिर्फ इनर मणिपुर पर कैंडिडेट उतारा है। आउटर मणिपुर में वह NPF को सपोर्ट कर रही है।

2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने दोनों सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे। पार्टी को सिर्फ इनर मणिपुर सीट पर जीत मिली थी। आउटर मणिपुर में NPF ने BJP को हरा दिया था।

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग जारी है

इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग जारी है।

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाल में CAA लागू करने से कोई रोक नहीं सकता- राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के मालदा में कहा कि भाजपा जो वादे करती है, वो पूरे करती है। बंगाल में सिटिजनशिप अमेंडमेंट कानून (CAA) लागू करने से कोई रोक नहीं सकता। इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, बल्कि उन लोगों को नागरिकता मिलेगी, जो धार्मिक आधार पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से विस्थापित होकर आए हैं।

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की 17वीं लिस्ट, आंध्र प्रदेश और झारखंड के 11 कैंडिडेट का ऐलान, गोड्डा से उम्मीदवार बदला

कांग्रेस ने रविवार 21 अप्रैल को लोकसभा उम्मीदवारों की 17वीं लिस्ट जारी कर दी। इसमें आंध्र प्रदेश के 9 और झारखंड के 2 नाम हैं। इसमें झारखंड के गोड्डा से कैंडिडेट बदला गया है। अब प्रदीप यादव को टिकट दिया गया है। पहले दीपिका पांडे सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था।

01:36 पूर्वाह्न22 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव 7 फेज में होंगे, नतीजे 4 जून को आएंगे

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।

लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 सीटें हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here