होम राज्य CEC Rajiv Kumar Z Security Update; Narendra Modi Govt | Lok Sabha...

CEC Rajiv Kumar Z Security Update; Narendra Modi Govt | Lok Sabha Election | मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को Z सिक्योरिटी मिली: IB की रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा बढ़ाई, 22 सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहेंगे CEC

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • सीईसी राजीव कुमार जेड सुरक्षा अद्यतन; नरेंद्र मोदी सरकार | लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
CEC राजीव कुमार की सिक्योरिटी के लिए होम मिनिस्ट्री ने CRPF से 40-45 कर्मियों की टुकड़ी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। - Dainik Bhaskar

CEC राजीव कुमार की सिक्योरिटी के लिए होम मिनिस्ट्री ने CRPF से 40-45 कर्मियों की टुकड़ी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार को केंद्र सरकार ने Z सिक्योरिटी दी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की खुफिया रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने मंगलवार (9 अप्रैल) को उनकी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) को 40-45 कर्मियों की टुकड़ी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

लोकसभा चुनाव के चलते संभावित खतरों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। CRPF के कमांडो हर वक्त राजीव की सुरक्षा में रहेंगे। राजीव कुमार ने 12 मई 2022 को भारत के 25वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद संभाला था। सितंबर 2020 में उन्हें पोल बॉडी का इलेक्शन कमीशनर बनाया गया था।

किसी CEC को केंद्रीय सुरक्षा कवर दिए जाने का यह पहला मामला है। पूर्व CEC दिवंगत टी एन शेषन को एक समय केंद्रीय सुरक्षा कवर प्राप्त था।

12 मई 2022 को राजीव कुमार ने भारत के 25वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद संभाला था।

12 मई 2022 को राजीव कुमार ने भारत के 25वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद संभाला था।

इस तरह दी जाएगी राजीव कुमार को सिक्योरिटी

CEC राजीव कुमार की सुरक्षा के लिए CRPF कमांडो सहित कुल 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसमें NSG कमांडो और पुलिसकर्मी शामिल होंगे। राजीव कुमार के आवास पर आर्म्ड स्टैटिक गार्ड, चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करने वाले निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) और तीन शिफ्टों में काम करने वाले सशस्त्र एस्कॉर्ट कमांडो शामिल रहेंगे।

इसके अलावा हर वक्त राजीव कुमार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रति शिफ्ट में वॉचर और ट्रेंड ड्राइवर स्टैंडबाय पर रहेंगे।

1984 बैच के IAS हैं राजीव कुमार
1984 बैच के आईएएस अधिकारी रहे राजीव कुमार ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की जगह ली थी। वे भारत सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बिहार और झारखंड कैडर के IAS रहे राजीव कुमार साल 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे।

भारत की तीसरी सबसे उच्च सुरक्षा श्रेणी है Z सिक्योरिटी
देश में मिलने वाली 6 सुरक्षा श्रेणियों में SPG सर्वोच्च सुरक्षा श्रेणी है। यह सुरक्षा सिर्फ देश के प्रधानमंत्री को दी जाती है। इसके बाद Z+ सुरक्षा और Z सुरक्षा आती है। जेड सुरक्षा भारत की तीसरी सबसे उच्च सुरक्षा श्रेणी है।

X सिक्योरिटी: इस श्रेणी में 2 सुरक्षा गार्ड तैनात होते हैं। जिसमें एक PSO (व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी) होता है।

Y सिक्योरिटी: इसमें कुल 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। जिसमें दो PSO (निजी सुरक्षागार्ड) भी होते हैं। इस श्रेणी में कोई कमांडो नहीं तैनात होता है।

Y+ सिक्योरिटी: इसमें 11 सुरक्षाकर्मी मिले होते हैं। इनमें 1 या 2 कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते है। इस सुरक्षा के तहत कपिल मिश्रा को 24 घंटे दिल्ली पुलिस का एक सिपाही बतौर निजी सुरक्षा अधिकारी के तौर पर मिला है।

Z सिक्योरिटी: जेड श्रेणी की सुरक्षा में चार से पांच NSG कमांडो सहित कुल 22 सुरक्षागार्ड तैनात होते हैं। इसमें दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी या सीआरपीएफ के कमांडो व स्थानीय पुलिसकर्मी भी शामिल होते हैं।

Z+ सिक्योरिटी: स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप की सुरक्षा के बाद जेड प्लस भारत की सर्वोच्च सुरक्षा श्रेणी है। इस श्रेणी में संबंधित विशिष्ट व्यक्ति की सुरक्षा में 36 जवान लगे होते हैं। इसमें 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो के साथ दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी या सीआरपीएफ के कमांडो और राज्य के पुलिसकर्मी शामिल होते हैं।

SPG सिक्योरिटी: स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) सुरक्षा का सबसे ऊंचा स्तर है। ये देश की सबसे पेशेवर एवं आधुनिकतम सुरक्षा बलों में से एक है। इसकी शुरुआत इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1985 में की गई थी। यह सुरक्षा प्रधानमंत्री या पूर्व प्रधानमंत्री को दी जाती है।

यह खबर भी पढ़ें…

लोकसभा चुनाव 7 फेज में, नतीजे 4 जून को: वोटिंग 19 अप्रैल से 1 जून तक; मणिपुर की एक सीट पर 2 फेज में मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का 16 मार्च को ऐलान किया गया था। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई थी। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होना है। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे। रविवार को कैबिनेट ने अधिसूचना के लिए लोकसभा चुनाव की तारीखें राष्ट्रपति मुर्मू को भेज दी हैं।

लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 सीटें हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here