होम राज्य उत्तर प्रदेश सौम्या ने 97.17 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा में टॉप किया,...

सौम्या ने 97.17 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा में टॉप किया, बोर्ड परिणाम समाचार – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


सौम्या ने 97.17 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा में टॉप किया यूपी बोर्ड रिजल्ट समाचार

सौम्या अपने परिवार के साथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में हाईस्कूल टॉप करने वाली सौम्या ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई कभी घंटे के हिसाब से नहीं की। जब समय मिला सिर्फ पढ़ाई की। मां ने हमेशा प्रोत्साहित किया। बीआर इंटर कॉलेज फतेहपुर सीकरी का छात्रा सौम्या का जीवन संघर्षों से भरा है, हालात से हार मानने के बजाय सौम्या ने सफलता की इबारत लिखी।

मां गुड़िया देवी गदगद हैं तो नाना जयपाल सिंह आल्हादित। सौम्या का ख्वाब सिविल सेवा में जाना है। सौम्या की मां बताती हैं कि सौम्या जब कक्षा 5 में थीं तब पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मायके में वह पशुपालन करती हैं। सौम्या के गणित में 95, विज्ञान में 100, एसएसटी में 97, हिंदी में 97, इंग्लिश में 97 और ड्राइंग में 97 अंक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here