होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी: महिला के गले से चेन छीनने का चौंकाने वाला वीडियो, ऐसे...

यूपी: महिला के गले से चेन छीनने का चौंकाने वाला वीडियो, ऐसे हुई वारदात – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


यूपी: महिला के गले से चेन छीनने का चौंकाने वाला वीडियो, ऐसे हुई वारदात

अमरोहा में चेन लूटने की घटना आई सामने
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


अमरोहा की पॉश कॉलोनी आवास विकास में 21 दिन पहले अधिवक्ता की मां के गले से चेन लूटने की वारदात सामने आई थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था  लेकिन पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अमरोहा नगर के आवास विकास कॉलोनी में अधिवक्ता अतुल चिकारा का परिवार रहता है। 29 मार्च की शाम चार बजे उनकी मां कुसुम देवी अपने पड़ोसी महिला के साथ घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी हुईं थीं। तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे और पता पूछने लगे।

इस दौरान बाइक से उतरे एक युवक ने कुसुम देवी के गले से चेन लूट ली। पीड़ित कुसुम देवी ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी बाइक पर सवार होकर अपने साथी के साथ भाग निकला। पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस मामले में पुलिस ने अधिवक्ता को जल्द बदमाशों को पकड़ने का झांसा देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हैरत की बात ये है कि पुलिस अभी तक घटना पर खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं, पुलिस आरोपियों के बिजनौर में गिरफ्तार होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here