होम राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में ही महिलाएं व बच्चियां सुरक्षित:-डॉ एहतेशाम उल हुदा (दर्जा...

भाजपा सरकार में ही महिलाएं व बच्चियां सुरक्षित:-डॉ एहतेशाम उल हुदा (दर्जा राज्यमंत्री)

बिल्सी:-भाजपा ही ऐसी सरकार है जिसमें गुंडे व मनचले आपराधिक लोग महिलाओं व बच्चियों के साथ छेड़छाड़ तो दूर वो बुरी नजर तक नही डाल सकते है यह कहना है डॉ एहतेशाम उल हुदा उत्तर प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा जो प्रदेश की भाजपा सरकार में , दर्जा मंत्री भी हैं, यह बातें उन्होंने कल देर शाम बिल्सी के मोहल्ला नंबर 8 सहावगंज में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष साबिर मलिक व नगरअध्यक्ष शौकत अली के आवास पर मुस्लिम समाज को नुक्कड़ सभा के माध्यम से संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते समय कहीं ।

इस मौके पर उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया आयुष्मान कार्ड ,राशन कार्ड ,प्रधानमंत्री आवास योजना , वृद्धा पेंशन आदि के वारे में बताते हुए योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य जी को भारी मतों से जिताने का काम करेंगे व प्रधानमंत्री जी के गले में लोकसभा की 400 सीटें फूलों के ताज के रूप में जिसमें एक फूल की सीट (सांसद)बदायूँ की भी होंगी इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष प्रशान्त जैन व भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा जी ने किया बाद में सभी का आभार ब्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here