बदायूँ।उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने बदायूँ इकाई को चलाने की जिम्मेदारी दातागंज तहसील में तैनात नीरज कुमार सिंह को सौंपी है, बहीं उनके साथ सहसवान तहसील में तैनात ब्रजपाल सिंह को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।



यह जानकारी संघ के प्रदेश महामंत्री संजीव कुमार सिंह द्वारा जारी किए नियुक्ति पत्र के माध्यम से दी गई है।उन्होंने पत्र में जानकारी देते हुए बताया गया है कि जनपद बदायूँ के जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री के नायब तहसीलदार पद पर प्रमोशन हो जाने से संस्था के संचालन और गतिशील बनाये रखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से संस्था के संबिधान में विहित व्यवस्था के अनुरूप नीरज कुमार सिंह व बृजपाल सिंह को क्रमशः जिला सयोंजक व श सयोंजक के पद पर मनोयन किया गया है।
श्री सिंह ने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि दोनों का दायित्व होगा कि जनपद के संवर्गीय साथियों के साथ सम्बंध स्थापित कर शीघ्र जिला कार्यकारिणी का विधिवत चुनाब कराना सुनिश्चित करें।
नीरन कुमार सिंह को जिला मंत्री कमल कुमार सिंह लेखपाल संघ बदायूं एवम नायब तहसीलदार बदायूं ने हर्ष व्यक्त कर उनका माल्यर्पण कर शुभकामनाएं दी हैं।

























