बिल्सी।मुजरिया चौराहे पर लोहे की वेल्डिंग का काम करने वाले एक युवक की अचानक सिर में उठे दर्द के कारण मौत हो गई। घर पर मौत की सूचना मिलते ही परिवार की ईद की खुशियां मातम में बदल गई।युवक आसिफ पुत्र इस्लाम निवासी उझानी रोड स्थित गांव मानिकपुर का बतया जा रहा है,वहीं जसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है। रोजाना की तरह युवक मुजरिया चौराहे पर आज सुबह 10 बजे लोहे के वेल्डिंग की दुकान खोलकर काम करने लगा था कि अचानक उसके सिर में तेज दर्द उठा पिता इस्लाम कार में बिठाकर आसिफ को इलाज के लिए बदायूँ ले गए जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया, बरेली ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घर पर आसिफ का शवआते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है कोरोना कल के बाद युवाओं के हार्ट अटैक के किससे रोज देखने को मिल रहे हैं इस कारण गांव के सभी लोग हतप्रभ हैं।

























