होम राज्य उत्तर प्रदेश रिटायर फौजी ने घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म – Aligarh...

रिटायर फौजी ने घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म – Aligarh News


रिटायर फौजी ने घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म किया

एफआईआर।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


टप्पल थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक नाबालिग से सेवानिवृत्त फौजी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। डरी सहमी पीड़िता ने आपबीती अपने माता पिता को बताई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ टप्पल थाना में मुकदमा दर्ज कराया। सीओ खैर ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक कक्षा 9 में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा 5 मार्च को घर पर अकेली थी। पिता काम पर गए थे और माता शादी में बाहर गई हुई थीं। इसी का फायदा उठाकर मोहल्ले में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किसी को भी बताने पर आरोपी ने पीड़िता व उसके घर वालों को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

डरी सहमी पीड़िता ने घटना के बारे में अपने परिजनों को नहीं बताया। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो पिता ने दवा दिला दी। 9 मार्च को शादी से घर लौटी मां को बेटी ने पूरी घटना बताई। पिता ने बेटी को एसएसपी ऑफिस ले जाकर क्षेत्र के गांव मांदक निवासी आरोपी मनजीत सिंह पुत्र लेखराज सिंह के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद टप्पल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376, 506, 452 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता पांच बेटियों में सबसे बड़ी है। वहीं आरोपी दो बच्चों का पिता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here