होशियार सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “हमने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हम भाजपा में शामिल होंगे और उसके टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।”
निर्दलीय विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस स्तर पर गिर गए हैं कि वह विधायकों और उनके परिवारों को निशाना बना रहे हैं और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रहे हैं।
पिछले महीने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह बागियों के साथ तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था।

























