होम राज्य उत्तर प्रदेश मथुरा के नंदगांव में खेली गई लठामार होली, ढोल-नगाड़ों पर थिरके हजारों...

मथुरा के नंदगांव में खेली गई लठामार होली, ढोल-नगाड़ों पर थिरके हजारों श्रद्धालु – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


मथुरा के नंदगांव में लठामार होली खेली गई, हजारों भक्तों ने ढोल की थाप पर नृत्य किया

नंदगांव में खेली गई लठामार होली
– फोटो : संवाद

विस्तार


तीर्थनगरी मथुरा में चहुंओर होली की धूम है। मंगलवार को नंदगांव में लठामार होली खेली गई। इसमें शामिल होने एवं इसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालु नंदगांव पहुंचे। बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी होली के रंग में मद मस्त दिखे। भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की होली लीला के हजारों भक्त साक्षी बने।

इस मौके पर नंदबाबा मंदिर में अबीर, रंग, गुलाल जमकर उड़ाया गया। कुछ देर के लिए तो मानो ऐसा लगा कि रंगों के बादल छाए हुए हैं। ढप-ढप ढोल की थाप पर श्रद्धालु थिरकते रहे। देश ही विदेशों से तीर्थनगरी आए श्रद्धालु भी नंदगांव पहुंचे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here