होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली में लोकसभा चुनाव के लिए मेरा बूथ पोर्टल लॉन्च – अमर...

बरेली में लोकसभा चुनाव के लिए मेरा बूथ पोर्टल लॉन्च – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


लोकसभा चुनाव के लिए बरेली में मेरा बूथ पोर्टल लॉन्च किया गया

लोकसभा चुनाव।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव में बरेली शहर और कैंट में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन में विकसित पोर्टल माय बूथ लॉन्च हो गया है। मतदान के दिन पोर्टल सक्रिय रहेगा। मतदान केंद्र पर कतार कितनी लंबी है, इसकी जानकारी देगा। ताकि लंबी कतार के चलते मत प्रतिशत कम न हो सके।

जिलाधिकारी के मुताबिक mybooth.in पोर्टल पर विधान सभा क्षेत्र और बूथ चुनने पर नीचे बूथ पर तत्काल मौजूद मतदाता की संख्या दिखेगी। इससे उपयुक्त समय पर बूथ जाकर बगैर इंतजार किए मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं, बूथ चुनने के बाद अक्षांश-देशांतर नंबर होंगे। जिसे क्लिक कर गूगल मैप से बूथ का पता और पहुंचने में लगने वाला समय भी पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here