
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं में दातागंज-बदायूं मार्ग पर सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान एक रोडवेज बस में नौ यात्री बेटिकट पकड़े गए। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस दातागंज से बदायूं आ रही थी। इसी दौरान बरेली के सचल दल ने बस को रोक लिया और उसको चेक किया। इस दौरान बस में कुल 17 यात्री थे। उनमें नौ यात्रियों के टिकट नहीं बनाए गए थे।
एक दिन पहले भी एक रोडवेज बस में चार यात्री बेटिकट पकड़े गए थे। इसमें परिचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार सुबह दूसरी बस पकड़ी गई। इसमें परिचालक अमृतलाल था। इसकी सूचना पर परिवहन निगम के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। शाम तक परिचालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

























