होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में पुलिस ने मुठभेड़ में पाँच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया...

बदायूँ में पुलिस ने मुठभेड़ में पाँच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव

बदायूं में पुलिस ने मुठभेड़ में पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक तस्कर गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने पांच तस्करों को दबोच लिया है। घायल तस्कर को जिला अस्पताल भेजा गया है।

दो दिन पहले बगरैन-बिसौली रोड किनारे गोवंश पशुओं के अवशेष डाले गए थे। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तब से थाना पुलिस पशु तस्करों को तलाश कर रही थी।

सूचना मिलने पर रविवार सुबह पुलिस ने बगरैन इलाके में पशु तस्करों की घेराबंदी की। इस दौरान दोनों ओर से गोली चली, जिसमें हतरा का रहने वाला तस्कर शानू गोली लगने से घायल हो गया। उसको पैर में गोली लगी है।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुठभेड़ में पांच तस्कर पकड़े गए हैं। एक के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here