होम राज्य Smriti said- Rahul had said that Kejriwal is corrupt. | स्मृति बोलीं-...

Smriti said- Rahul had said that Kejriwal is corrupt. | स्मृति बोलीं- राहुल ने कहा था केजरीवाल भ्रष्ट हैं: शराब घोटाला हुआ है, कांग्रेस ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, आज एकजुटता दिखा रहे

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली शराब नीति घोटाले पर दोहरे रवैये को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की आलोचना की है। स्मृति ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल आज उनके परिवार के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं, जबकि पिछले साल उन्होंने तेलंगाना में कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्ट हैं।

स्मृति ने ये दावा शुक्रवार (22 मार्च) को दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने कहा- राहुल एक ही विषय पर अलग-अलग तरीकों से पासा पलटते हैं। मेरे पास इसका प्रमाण है।

स्मृति के मुताबिक, राहुल ने 2 जुलाई 2023 को तेलंगाना में कहा था कि पूर्व सीएम केसीआर भ्रष्ट हैं। शराब घोटाला हुआ है और सभी एजेंसियों को इसके बारे में पता है। कांग्रेस ने 3 जून, 2022 को दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर शराब घोटाले की जानकारी दी थी।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा था कि AAP ने गोवा चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए भ्रष्टाचार के पैसे का इस्तेमाल किया। स्मृति ने पूछा कि कौन से राहुल सच बोल रहे हैं? तेलंगाना वाले राहुल या आज वाले राहुल? कौन सी कांग्रेस सच बोल रही है? पहले वाली या आज जो हम देख रहे हैं?

केजरीवाल 28 मार्च तक ED की रिमांड पर भेजे गए
ED ने दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था। केजरीवाल को शुक्रवार (22 मार्च) को PMLA कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 6 दिन की (28 मार्च तक) ED की रिमांड पर भेज दिया गया।

ये खबरें भी पढ़ें…

अन्ना हजारे बोले- केजरीवाल के हाल पर दुख नहीं होता, गिरफ्तारी उनके कर्मों का नतीजा

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को उनके कर्मों का नतीजा बताया। शुक्रवार को अन्ना ने कहा कि मुझे केजरीवाल के हाल पर बिल्कुल भी दुख नहीं होता। मैंने उन्हें शराब पर नीति बनाने से रोका था, लेकिन वो नहीं माने। मुझे दुख होता है कि उन्होंने मेरी बात नहीं मानी और अब वो इसमें गिरफ्तार हो गए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here