होम राज्य Seat distribution complicated in Jammu and Kashmir INDIA block | जम्मू-कश्मीर I.N.D.I.A...

Seat distribution complicated in Jammu and Kashmir INDIA block | जम्मू-कश्मीर I.N.D.I.A ब्लॉक में सीट बंटवारा उलझा: नेशनल कॉन्फ्रेंस 3, पीडीपी 1 सीट पर अड़ी; बात नहीं मानी तो अकेले लड़ेगी

श्रीनगर5 मिनट पहलेलेखक: मुदस्सिर कुल्लू

  • कॉपी लिंक
2019 में आर्टिकल 370 हटाने के बाद सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। - Dainik Bhaskar

2019 में आर्टिकल 370 हटाने के बाद सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था।

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया ब्लॉक के दलों में कोई फैसला नहीं हो सका। फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस ने (NC) घाटी की तीनों सीटों पर दावा किया है। कांग्रेस चाहती है कि एनसी दक्षिण कश्मीर सीट महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी के लिए छोड़े। यहां से एनसी के हसनैन मसूदी सांसद हैं।

पीडीपी दक्षिण कश्मीर सीट अपने लिए चाहती है। उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि उनकी पार्टी कश्मीर की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह जम्मू क्षेत्र की दो और लद्दाख की एक सीट पर बातचीत करना चाहती है। उमर चाहते हैं कि कांग्रेस जम्मू की दोनों सीटों पर लड़े।

फारूक बोले- अकेले लड़ने तैयार रहें, कांग्रेस को समझौते की उम्मीद
एक महीने में कांग्रेस, एनसी और पीडीपी के नेताओं की कई बैठकें हो चुकी हैं, पर बात नहीं बनी। फारूक ने पार्टी नेताओं से चर्चा में कहा कि अकेले चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार रहें। जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल ने कहा, हमें उम्मीद है कि जल्द ही सीट बंटवारे का समझौता हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर में कुल 5 सीटें हैं। 3 कश्मीर घाटी और 2 जम्मू क्षेत्र की हैं।

फारूक अब्दुल्ला के 15 फरवरी के ऐलान के बाद उनकी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री मुश्ताक बुखारी भाजपा में शामिल हो गए। मुश्ताक प्रमुख पहाड़ी नेता हैं। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी जातीय समूह को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने से खुश होकर वे भाजपा में शामिल हुए। जम्मू में भाजपा मुख्यालय पर का प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने स्वागत किया।

जम्मू-कश्मीर में अब 5 लोकसभा सीटें हैं
2019 में आर्टिकल 370 हटाने के बाद सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। बंटवारे से पहले जम्मू-कश्मीर में 6 लोकसभा सीटें थीं। बंटवारे के बाद जम्मू कश्मीर में 5 लोकसभा सीटें हो गई हैं और लद्दाख में 2 सीटें हैं।

I.N.D.I.A ब्लॉक में सीट शेयरिंग पर अब तक क्या हुआ…

  • दिल्ली में 4 सीटों पर AAP, 3 पर कांग्रेस लड़ेगी लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा सीटों का बंटवारा 24 फरवरी को फाइनल हुआ। दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात की 26, हरियाणा की 10, गोवा की 2 और चंडीगढ़ सीट के लिए भी शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल हो गया है।
  • पंजाब की सभी 13 सीटों पर कांग्रेस-AAP अलग-अलग लड़ेंगीं पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और AAP में सहमति नहीं बनी है। AAP और कांग्रेस सभी सीटों पर अलग-अलग ही चुनाव लड़ेंगीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में 10 फरवरी को इसका ऐलान भी किया था। उन्होंने 21 फरवरी को कहा था- पंजाब में अकेले लड़ने का फैसला जीतने के लिए किया है।
  • उत्तर प्रदेश-मध्यप्रदेश में सपा के साथ कांग्रेस की सीट शेयरिंग फिक्स समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने यूपी-एमपी की सीटों पर समझौता किया है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं। मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से कांग्रेस ने एक खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी है।
  • महाराष्ट्र के लिए राहुल और उद्धव की चर्चा, मुंबई की 6 सीट पर पेंच महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। राज्य में उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की NCP और कांग्रेस महाविकास अघाड़ी अलायंस में है। तीनों पार्टियों में 40 सीट पर सहमति बन गई है। राहुल ने गुरुवार (22 फरवरी) को उद्धव को फोन किया और करीब एक घंटे बात की। 8 सीटों पर मामला अटका हुआ है। इसमें छह सीटें मुंबई की हैं।
  • असम-गुजरात में AAP के उम्मीदवारों की घोषणा, TMC ने भी मांगीं सीटें AAP ने 8 फरवरी को असम में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इधर, TMC ने असम में 2 और मेघालय में 1 सीट मांगी है, जिस पर कांग्रेस और TMC में चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस मेघालय सीट देने की इच्छुक नहीं है। असम में 14 और मेघालय में दो सीटें हैं।
  • बंगाल में ममता बनर्जी अकेले लड़ेंगी चुनाव 24 जनवरी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। ममता भी खुद को I.N.D.I.A का हिस्सा बताती रही हैं। हालांकि उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने के अपने फैसले के लिए कांग्रेस के साथ सीट-शेयरिंग को लेकर बातचीत फेल होने का हवाला दिया था।
  • बिहार में नीतीश के एनडीए में आने से समीकरण बदल गए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने रास्ते पहले ही अलग कर चुके हैं। वे I.N.D.I.A के सूत्रधार थे। उन्होंने ही सभी विपक्षी पार्टियों को BJP के खिलाफ एकजुट किया था। हालांकि वे खुद 28 जनवरी को NDA में शामिल हो गए और BJP के साथ मिलकर सरकार बना ली। RJD 20 से अधिक सीटों पर अपने कैंडिडेट्स उतारना चाहती है। उधर कांग्रेस नेशनल पार्टी होने के कारण RJD को ज्यादा सीट नहीं देना चाहेगी।
  • झारखंड में 14 सीटों में कांग्रेस को 9 मिलने की उम्मीद हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से I.N.D.I.A. को नए सिरे से डील करनी होगी। यहां कुल 14 लोकसभा सीटें हैं। सोरेन की गिरफ्तारी से पहले कांग्रेस 9 सीटें मांग रही थी। अनुमान था कि JMM और कांग्रेस में 50-50 का बंटवारा हो जाता। अब कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ सकती है। हालांकि यहां JMM सत्ता में है। ऐसे में टिकट बंटवारे को लेकर विवाद जरूर होगा।
  • तमिलनाडु में कांग्रेस ने DMK से 21 सीटों की मांग की कांग्रेस और सत्ताधारी DMK की पहली मीटिंग में कांग्रेस की ओर से सलमान खुर्शीद और मुकुल वासनिक शामिल हुए। कांग्रेस ने राज्य की 21 सीटों की मांग DMK से की है। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सेक्यूलर प्रोग्रेसिव अलायंस के बैनर तले राज्य की 39 सीटों पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ी और 8 पर जीती थी।

ये खबर भी पढ़ें…

केरल में भी I.N.D.I.A ब्लॉक में फूट:CPI ने 4 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए

पश्चिम बंगाल और पंजाब के बाद अब केरल में भी विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक में फूट पड़ गई है। यहां गठबंधन की प्रमुख सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने सोमवार को 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें से राहुल गांधी की संसदीय सीट वायनाड से पार्टी ने एनी राजा को टिकट दिया है।।इसके अलावा तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के खिलाफ पनियन रवींद्रन को टिकट दिया है। वहीं, वीएस सुनील कुमार को त्रिशूर से और अरुण कुमार को मवेलिकारा से उम्मीदवार बनाया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here